भाविप ने चिकित्सा शिविर में कृत्रिम अंग वितिरित किए
रुद्रपुर, मई 24 -- खटीमा, संवाददाता। भारत विकास परिषद शाखा खटीमा द्वारा दिव्यांग शिविर व फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन बंसल हॉस्पिटल टनकपुर रोड अमाऊ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य एवं बंसल हॉस्पिटल के एमडी ईश्वरचंद्र अग्रवाल ने किया। रविवार को आयोजित शिविर में डॉ. विनीत बंसल जनरल फिजीशियन, डॉ़ दीपिका अग्रवाल स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ़ शुभम शर्मा मानसिक रोग विशेषज्ञ, डॉ़ ज्योति बिष्ट दंत रोग विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दी। इस दौरान 127 मरीजों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई साथ ही दिव्यांगों के 13 कृत्रिम कैलिपर एवं पैर लगाए गए, नौ नए नाप लिए गए, 8 ट्राईसाइकिल, 6 व्हीलचेयर, 5 बैसाखी, 8 वॉकर, 6 ब्लांडिस्टिक दी गई। कार्यक्रम में शाखा, अध्यक्ष दीपक बत्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.