भावना योग व्यक्ति को आत्मकेन्द्रित करता है : मुनि प्रमाण सागर
रांची, अप्रैल 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा मुंडा फन पार्क में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत रविवार को भावना योग शिविर का आयोजन किया गया। मुनिश्री 108 प्रमाणसागर महाराज के सानिध्य में आयोजित इस शिविर में दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ और रांची के विधायक सीपी सिंह उपस्थित रहे। जैन समाज के अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल ने सांसद संजय सेठ का और मंत्री जितेंद्र छाबड़ा ने विधायक सीपी सिंह का सम्मान किया। इस अवसर पर मुनिश्री प्रमाणसागर ने कहा, भावना योग वह साधना है जो मन के विकारों को गलाकर मनुष्य को उसके वास्तविक स्वरूप से जोड़ती है। जब साधक मैत्री, प्रमोद और करुणा की भावनाओं को अपनाता है, तो जीवन सहज और निर्मल बन जाता है। क्रोध, लोभ और अहंकार जैसे दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.