प्रयागराज, मई 24 -- प्रयागराज, संवाददाता। भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में प्रांतीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सुनील सिन्हा, क्षेत्रीय महासचिव सुदीप टंडन, सीए मुकुल शाह, अजीत मेहरोत्रा और श्रद्धा अग्रवाल ने परिषद के संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण व पर्यावरण से संबंधित सरोकार पर प्रकाश डाला। समूह परिचर्चा में शाखा के उद्देश्य को आम लोगों तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर अलका श्रीवास्तव, अरविंद शरण दरबारी, प्रणीण चंद्र श्रीवास्तव और कुलदीप श्रीवास्तव को विकास रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। संचालन कर रहे प्रांतीय महासचिव अमित श्याम के अनुसार कार्यशाला में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी और प्रयागराज से जुड़ी 17 ...