भारत-नेपाल सीमा सड़क बिहार के 6 जिलों से गुजरेगा, कब पूरा होगा निर्माण; यूपी-बंगाल जाना भी आसान
हिन्दुस्ताान ब्यूरो, मई 21 -- भारत-नेपाल सीमा सड़क (India-Nepal Border Road) का निर्माण अगले माह यानी जून में पूरा कर लिया जाएगा। सात जिलों से गुजरने वाली इस सड़क के 538 किमी लंबाई का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अब मात्र 16 किमी का निर्माण शेष है, जिसपर तेजी से काम किया जा रहा है। यह सड़क कुल 554 किमी लंबी है। सीमा की सुरक्षा और लोगों के बेहतर आवागमन को ध्यान में रखते हुए इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। बिहार में सात जिले पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज से यह सड़क गुजरती है। इनमें पूर्वी चंपारण जिले में 11 और किशनगंज में पांच किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शेष है। इस सड़क के निर्माण में भारत सरकार का करीब चार हजार करोड़ और बिहार सरकार का 2800 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं। सड़क निर्माण के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.