कोडरमा, मार्च 2 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि । स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग प्रणाली, डिजिटल लेन-देन और स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरबीआई रांची के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के समय की आवश्यकता है और वित्तीय समावेशन का मतलब केवल बैंक खाता खोलना नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ना है। आरबीआई देशहित में वित्तीय शिक्षण, वित्तीय समावेशन और जन-जागरूकता के प्रसार के लिए भी निरंतर कार्यरत है। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षित लेनदेन और साइबर सतर्कता के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत...