विशेष संवाददाता, जून 9 -- UP MLC Election : उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दल इन चुनावों को लेकर दिन-रात तैयारी में जुटे हैं वहीं भाजपा और समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए तरकश के तीर सहेजने में जुट गई हैं। भाजपा ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बाकी सीटों को लेकर अभी मंथन का दौर चल रहा है। दावेदारों में बेचैनी है। वहीं समाजवादी पार्टी कई सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है और तैयारी में जुटी है। विधानसभा परिषद की 11 सीटों पर होने वाले इन चुनावों को 2027 के असेंबली चुनाव से पहले बेहद महत्वपूर्ण चुनाव माना जा रहा है। शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के 11 विधान परिषद ...