मेरठ, मई 24 -- भाजपा ने मेरठ-सहारनपुर समेत प्रदेश की पांच सीटों पर एमएलसी चुनाव के लिए रविवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मेरठ-सहारनपुर शिक्षक सीट पर वर्तमान एमएलसी श्रीचंद शर्मा और बरेली-मुरादाबाद सीट से डा.हरि सिंह ढिल्लों को फिर से प्रत्याशी घोषित किया गया है। नवंबर-दिसंबर में चुनाव संभावित है। यह भी पढ़ें- भाजपा ने स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के लिए घोषित किए पांच नामप्रत्याशियों की घोषणा उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने पांच प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राज्य की दो स्नातक और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। ​इस सूची में मेरठ-सहारनपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है, जहां पार्टी ने एक बार फिर श्रीचंद शर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित कि...