रांची, मई 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर पलटवार किया है। उ‌न्होंने कहा कि भाजपा के लोग मूल रूप से आदिवासी विरोधी हैं। भाजपा नेता आदिवासी के नाम से भी परहेज करते हैं। कई ऐसे अवसरों पर सीएनटी और एसपीटी एक्ट को उन्होंने कमजोर करने का प्रयास किया। यहां तक कि भाजपा के कई नेताओं और खुद नेता प्रतिपक्ष ने कई आदिवासी को जनजातियों को लेकर सवाल भी उठाए, लेकिन एक बार भी बाबूलाल मरांडी ने आदिवासी को पहचान दिलाने वाले सरना धर्म कोड का जिक्र नहीं किया। यह भी पढ़ें- सरना, सनातन और हिंदू में कोई अंतर नहीं : मरांडी लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि जनगणना में सरना धर्म कोड का मसला काफी पुराना है। कई बार केंद्र सरकार से समक्ष भी इस मांग को रखा गय...