शामली, मई 25 -- भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हो गया। शहर के सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। दो दिनों तक चले प्रशिक्षण वर्ग में 11 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन, सरकार की योजनाओं, सोशल मीडिया, प्रबंधन और विचार परिवार से संबंधित जानकारी दी। प्रशिक्षण वर्ग का समापन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने किया। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बृजेश कुमार सिंह ने मोदी सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, किस...