शामली, मई 23 -- भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत शनिवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया। कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में जिले भर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दो दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग में 11 सत्रों के माध्यम से पार्टी नेता कार्यकर्ताओं को संगठन, चुनाव प्रबंधन और विभिन्न समसामयिक विषयों पर प्रशिक्षण देंगे।प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सत्यपाल सैनी ने किया। उद्घाटन सत्र में उन्होंने कार्यकर्ता विकास एवं चुनाव प्रबंधन विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुकी है। यह भी पढ़ें- 'भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत...