कानपुर, अप्रैल 5 -- भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को स्थापना दिवस मनाएंगे। इस दौरान 6 से 13 अप्रैल तक समारोह आयोजित होंगे। इसके साथ ही स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, राहुल बच्चा सोनकर, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह और उपेंद्र पासवान ने अलग-अलग स्थानों पर बैठकें करके झंडा वितरित किया। छह अप्रैल को हर कार्यकर्ता अपने घरों की छत पर झंडा लगाएगा। इसके बाद जिला और क्षेत्र दफ्तरों में स्थापना दिवस को लेकर आयोजन करेगा। करन महाना ने कहा कि भाजपा ही एकलौता संगठन है जिसका कोई कार्यकर्ता किसी भी पद पर कभी पहुंच सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...