भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पार्टी दफ्तरों की सफाई
वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी, हिटी। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रोहनिया स्थित कार्यालय में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया। जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी कार्यालय के हर तल पर साफ-सफाई की। कमरों में झाड़ू-पोछा से पानी से धुलाई तक की गई। महापुरुषों की प्रतिमाओं और चित्रों को भी साफ किया गया। इसके बाद कार्यालय को फूलों और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए केवल एक संगठनात्मक केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों की पाठशाला और मंदिर के समान है। यदि समाज का हर व्यक्ति स्वच्छता को जीवन का संस्कार बना ले तो न केवल मानव कल्याण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.