भाजपाइयों ने गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर उठाए सवाल
गिरडीह, मई 24 -- आरओबी नाली निर्माण कार्य की जांच सरिया, प्रतिनिधि। सरिया बाजार स्थित रेल गेट संख्या 20बी/3टी पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के समीप बनाए जा रहे नाली निर्माण कार्य की जांच रविवार सुबह भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की। स्थानीय लोगों और दुकानदारों द्वारा नाली निर्माण में अनियमितता एवं जल निकासी व्यवस्था को लेकर शिकायत मिलने के बाद भाजपा नेताओं की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य की जांच की। जांच दल में भाजपा नेत्री रजनी कौर, सचिंद्र सिंह, रामपति प्रसाद, नकुल पांडेय तथा नप उपाध्यक्ष सुशील मंडल, मंजू देवी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
जांच के दौरान स्थिति का अवलोकन टीम ने विशेष रूप से शिव मंदिर के सामने बनाए जा रहे नाले की स्थिति को देखा और निर्माण की गुणवत्ता पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। मौके पर विभागीय जेई ओमप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.