चित्रकूट, मई 23 -- राजापुर। भभेट गांव में आयोजित संगीतमय श्रीद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास भागवत रसिक राजकृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओ, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग प्रसंग का वर्णन किया। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर मानव समाज को यह संदेश दिया कि प्रकृति और गौसेवा का संरक्षण ही सच्ची धर्म सेवा है। श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को संस्कारवान बनाने का माध्यम है। कथा सुनने मात्र से व्यक्ति के भीतर भक्ति, करुणा और सदाचार की भावना जागृत होती है। इस दौरान यजमान सुशीला देवी, चंद्रशेखर मिश्रा, पूर्व प्रधान शेषनारायण उपाध्याय, शिवनरेश मिश्रा, विनय मिश्रा, अयोध्या मिश्रा, शुभम उपाध्याय, सोनू पांडेय, विनोद मिश्रा, शिवशरण मिश्र, वीरेंद्र पांडेय, विवेक पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। यह भी ...