भाकपा माले लोकल कमेटी का राजेश मंडल बने सचिव
गिरडीह, जून 10 -- बगोदर, प्रतिनिधि। भगवान बिरसा मुंडा के 127वें शहादत दिवस पर मंगलवार को बगोदर के मुंडरो में भाकपा माले मुंडरो लोकल कमेटी का 5वां सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में फासीवाद के खिलाफ बिरसा मुंडा के अदम्य उलगुलानी संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन की शुरुआत बिरसा मुंडा समेत तमाम शहीदों और दिवंगत लोगों की याद में 1 मिनट का मौन रखकर हुई। वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर रविदास ने पार्टी का झंडा फहराया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने स्मृति पुष्प अर्पित कर बिरसा के सपनों के झारखंड के लिए संघर्ष का संकल्प दोहराया। अंत में भाकपा माले मुंडरो पंचायत की 23 सदस्यीय नई कमेटी का चुनाव हुआ और राजेश मंडल को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया। यह भी पढ़ें- बगोदर में मना भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मुख्य अतिथि भाकपा माले प्रखंड सचिव परमेश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.