भाकपा माले ने बिजली संकट और भ्रष्टाचार के खिलाफ किया आंदोलन का ऐलान
कोडरमा, मई 24 -- जयनगर, निज प्रतिनिधिप्रखंड के पिपचो स्थित आम बगिया में शनिवार को भाकपा माले पूर्वी जोन लोकल कमेटी की विस्तारित बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लोकल कमेटी सचिव चांद अख्तर ने की। बैठक में पार्टी के कोडरमा जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम एवं जयनगर प्रखंड सचिव मुन्ना यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि पिपचो समेत पूरे जयनगर क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में घंटों बिजली बाधित रहने से आमजन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण जिले की बिजली व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। यह भी पढ़ें- बिजली संकट दूर न होने पर उपकेन्द्र का घेराव उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर स्थिति में सुधार नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.