दरभंगा, मई 20 -- बिरौल। प्रखंड के भवानीपुर गांव स्थित मां दुर्गा स्थान प्रांगण में बुधवार को कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। ज्ञान दर्शन सेवा संस्थान व भागवत गौ सेवा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे इस सात दिवसीय महायज्ञ का समापन 28 मई को होगा। भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह था। निर्धारित समय पर कन्याएं यज्ञ स्थल पर पहुंचीं और दुर्गा मंदिर परिसर स्थित तालाब से जल ग्रहण कर गांव का भ्रमण किया। कलश यात्रा में शामिल 108 कन्याओं ने समस्त गांव का भ्रमण कर भक्तिमय माहौल बना दिया। शोभा यात्रा के दौरान समस्त गांव हरे रामा हरे कृष्णा की धुन से गुंजायमान हो उठा। इसके बाद यज्ञस्थल पर विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। व्यवस्थापक गोविन्द झा ने बताया कि आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए ग...