भलसोना गांव में दो दिवसीय दुर्गा मेले का समापन
मेरठ, मार्च 26 -- भलसोना गांव में आयोजित दो दिवसीय दुर्गा मेले का गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ समापन हो गया। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा और भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मेले में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं के लिए झूले, खिलौने और खान-पान की दुकानों ने मेले की रौनक बढ़ाई। मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारी वेदप्रकाश ने बताया कि मंदिर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मेले का आयोजन प्रति वर्ष चेत्र नवरात्र के सप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.