बदायूं, जून 15 -- थाना पुलिस ने मारपीट, धमकी और हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव खंडुआ निवासी महेशपाल पुत्र वेदराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा भुवनेश शराब पीकर घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि वह अपनी 12 दिन की बेटी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहा था।महेशपाल ने बच्ची को बचाया तो भुवनेश ने डंडे से हमला कर दिया और हाथ में काट लिया। मारपीट में उसके अंगूठे में खुली चोट और शरीर पर कई चोटें आईं। शोर सुनकर लोग पहुंच गए तो आरोपी धमकी देता हुआ चला गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...