भगवान परशुराम शौर्य यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की
मेरठ, अप्रैल 6 -- दशावतार भगवान परशुराम राधा कृष्ण मन्दिर गांधी आश्रम चौराहा नवचंडी रोड मन्दिर परिसर में बैठक हुई। इसमें सनातन धर्मी एवं ब्राह्मण त्यागी समाज की ओर 19 अप्रैल को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से दशावतार भगवान परशुराम मन्दिर तक सातवीं भगवान परशुराम शौर्य यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इसमें कार्यक्रम पत्रक का विमोचन किया। अध्यक्षता मंदिर अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने की। निर्णय लिया की पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी धूमधाम के साथ शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। सभा में संयोजक अरविन्द शर्मा, चेतन शर्मा, सुभाष शर्मा, सच्चिदानंद शर्मा, मधुमय शर्मा, कन्हैया शर्मा, अनुज कौशिक, मनोज अग्रवाल, तरुण शर्मा, मनीष पहलवान, दीपक शर्मा, चिन्मय भारद्वाज, अंकित शर्मा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.