भक्त माल कथा में गूंजा शबरी भक्ति का संदेश
मेरठ, अप्रैल 6 -- सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर में महामंडलेश्वर गुरु मां नीलिमानंद महाराज के पावन सानिध्य में चल रही भक्त माल कथा के तृतीय दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर परम भक्ता माता शबरी के जीवन चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त त्रिवेदी ने शबरी की निस्वार्थ प्रेम और अटूट भक्ति का वर्णन किया। कहा कि शबरी भक्ति का वह उज्ज्वल उदाहरण हैं, जो यह सिखाती हैं कि भगवान के प्रति सच्चा प्रेम ही सर्वोपरि है। कहा कि 'जो हरि को भजे, सो हरि का होई', यह संदेश आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। भगवान के द्वार सभी के लिए समान रूप से खुले हैं और हर व्यक्ति को भक्ति का अधिकार है।कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में ब्रजेश ठाकुर, उम्नेश ठाकुर, उमेश त्यागी, नेहा, मुक्ता चौधरी, सुषमा, रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.