बढ़ते अपराध पर रोक लगाने की मांग
मधुबनी, मई 23 -- मधुबनी,हिटी। मधुबनी जिले में आए दिन हो रही हत्या, राहजनी जैसे आपराधिक मामलों पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए मिथिला विकास परिषद के अध्यक्ष अशोक झा ने मधुबनी के समाहर्ता आनन्द शर्मा को पत्र लिखा है। श्री झा ने हाल में हुए हत्याओं का जिक्र करते हुए कहा है की दिन के उजाले में लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं का होना और प्रशासन के संग स्थानीय सांसदों, विधायकों का चुपी दुखदायी है। झा ने व्यंग करते हुए कहा की मिथिला के मतदाताओं ने दोनों हाथों से भाजपा और जदयू के उम्मीदवारों को विजयी बनाए जाने का डबल इंजन की सरकार चुनाव के बाद मैथिली अकादमी के कार्यालय में ताला लगाकर और आपराधिक मामलों में बढ़ोतरी कर मिथिलावासियों को बोनस दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.