पलामू, मई 24 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा अंचल अंतर्गत बोहिता गांव के भंडार टोला के लिए शनिवार को पंचायत सचिवालय में आंगनबाड़ी सेविका चयन के दौरान ग्रामीणों ने हंगामा किया। यह भी पढ़ें- सेविका व सहायिका के चयन का तिथि की घोषणामुखिया का निर्णय मुखिया कलावती देवी ने अध्यक्षता करते हुए आम सभा में हंगामा होता देख, तत्काल सेविका चयन कार्य को स्थगित करने की जानकारी दी। मुखिया ने बताया कि नीलांबर-पीतांबरपुर से संचालित भंडार टोला की सेविका रिटायर हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार इस टोला में ओबीसी की आबादी ज्यादा है। पोषक क्षेत्र के बाहर के लोगों का नाम ज्यादा चढ़ाएं जाने के बाद लोग उग्र थे। मुखिया के अनुसार किसी भी समस्या का समाधान हंगामा नहीं है, लोग अपनी बातों को तर्क के साथ रखना चाहिए।महिलाओं की उपस्थिति चयन प्रक्रिया के दौरान साम...