बोले बहराइच: संसाधन के कागजी दावे,मैदान न कोच,महिला खिलाड़ी मायूस
बहराइच, मार्च 10 -- इंदिरा स्टेडियम में मौजूद वॉलीबाल महिला टीम। संसाधनों की कमी की वजह से महिला खिलाड़ियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिले में खेलों के प्रति महिला खिलाड़ियों का उत्साह हाल फिलहाल बढ़ा है, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते खिलाड़ियों की प्रतिभा का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। मानक स्तर के स्टेडियम, प्रशिक्षित कोच और आर्थिक सहायता का अभाव है। जिले में तमाम ऐसी महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर नाम और यश कमाया है, लेकिन लंबे समय से कोच व संसाधनों की कमी के कारण प्रतिभाएं निखर नहीं पा रहीं हैं। वर्षों से बनी इस समस्या पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है। इसकी वजह से महिला खिलाड़ियों को काफी समस्या हो रही है। जिले का एकमात्र इंदिरा स्टेडियम है जहां छह प्रमुख खेलों के कोच नहीं हैं जो खिलाड़ियों को उचित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.