रामपुर, मई 24 -- रामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र ने नशे के विरुद्ध एक युद्ध अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी विभाग की एनकॉर्ड मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में नशीले पदार्थों की रोकथाम, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई और जनजागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य-अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...