मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मध्य प्रदेश में हुई बैंक डकैती के मामले में पटना से मुजफ्फरपुर के शातिर सहित तीन को सोमवार की रात को गिरफ्तार किया गया। तीनों को पटना के बहादुरपुर इलाके से बिहार एसटीएफ और एमपी पुलिस की टीम ने दबोचा। इनमें मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना के किशुनपुर मोहनी गांव निवासी मिथिलेश सिंह का पुत्र प्रभाकर कुमार शामिल है। यह भी पढ़ें- टेम्पो लूट कांड के तीन आरोपी धरायेगिरफ्तारी का विवरण एमपी के सिंगरौली जिले के बैढ़न इलाके में बीते 17 अप्रैल को बैंक ऑफ महाराष्ट्रा से छह किलो सोने के गहने और 20 लाख नकद लूट में यह कार्रवाई की गई है। प्रभाकर के अलावा पटना के बहादुरपुर थाना के संदलपुर निवासी हर्ष राज और सुल्तानगंज थाना के मुसल्लहपुरहट शाहगंज प्रोफेसर कॉलोनी निवासी रविनंदन कुमार चंदन को गिरफ्तार किया गया। पूछ...