शामली, मई 23 -- शहर के करनाल रोड स्थित एमएस फार्म के हॉल में बैंक्वेट, हलवाई एवं कैटरिंग संगठन के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर एवं आसपास के गांवों से पहुंचे बैंक्वेट मालिकों, हलवाइयों और कैटरिंग संचालकों ने शादी-विवाह समारोहों में भोजन व्यवस्था के लिए समय सीमा निर्धारित करने पर सहमति जताई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भोजन का समय दोपहर 3ः30 बजे तक रहेगा, जबकि रात्रि कार्यक्रमों में भोजन वितरण की समय सीमा रात 12ः30 बजे तक निर्धारित की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस निर्णय से कार्यक्रमों का संचालन व्यवस्थित ढंग से हो सकेगा तथा अनावश्यक अव्यवस्था से बचाव होगा। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने तय समय सीमा का पालन करने पर सहमति व्यक्त की। इस दौरान रमेश चंद सोनी, राज...