हाजीपुर, मार्च 23 -- पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र बेलसर थाना का प्रखंड मुख्यालय से दूर ले जाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। सरकार द्वारा बेलसर थाने के लिए बेलसर चौक से करीब दो किलोमीटर दूर सोरहथा गांव में ले जाने को लेकर काफी विरोध हो रहा है। दूसरे गांव में स्थानांतरण होने के विरोध में पंचायत प्रतिनिधियों एवं सैकड़ों ग्रामीणों ने इसको लेकर जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर बेलसर बाजार स्थित पूर्व में अधिग्रहीत भूमि पर निर्माण कराने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि वर्तमान में बेलसर थाना प्रखंड कार्यालय के बगल स्थित पुराना पंचायत भवन में संचालित है। जिससे ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ती है। लेकिन चर्चा है कि जमीन के अभाव में बेलसर थाना बेलसर बाजार से दो किलोमीटर दूर सोरहत्था गांव स्थित टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के पास स्थानांतरित कि...