पिथौरागढ़, मई 24 -- बेरीनाग। आदि कैलास यात्रा का आठ सदस्यीय छठा दल शनिवार को चौकोड़ी पहुंचा। यात्रियों के चौकोड़ी पहुंचने पर पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत व निगम कर्मियों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने बताया कि आज यह दल पाताल भुवनेश्वर के दर्शन करने के बाद भीमताल के लिए रवाना हो जाएगा। दल में मध्य प्रदेश से छह यात्रियों के साथ दिल्ली और उत्तर प्रदेश से एक - एक यात्री शामिल थे। चौकोड़ी पहुंचने पर दीप पपने, दीप पंत, लाल सिंह, भीम सिंह, धन सिंह, कपूर सिंह, दीवान, हेमंत, प्रकाश, किशन, विमला देवी ने दल का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...