दरभंगा, जून 10 -- विजय राय,बेनीपुर। बहेड़ा और बेनीपुर पावर सब-स्टेशन से गंगवाड़ा ग्रिड पावर स्टेशन के बीच 33 हजार वोल्ट की क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर मंगलवार को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। 8 जून की शाम आई तेज आंधी-बारिश के कारण धरौड़ा में बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया और कई जगह तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे साढ़े 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत माउबेहट से हरिपुर पावर सब-स्टेशन के माध्यम से बेनीपुर और बहेड़ा क्षेत्र को बिजली दी गई। बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। यह भी पढ़ें- बेनीपुर:आंधी से बिजली विभाग को चार लाख की क्षति शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कनीय अभियंता राजीव कुमार और ब्रजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी गई है। कु...