बेटे-बहू पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप
शामली, मार्च 19 -- थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव सोहजनी उमरपुर निवासी पप्पू पुत्र अतरू ने अपने बेटे विकास और पुत्रवधू के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थानाभवन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पप्पू का आरोप है कि उसका बेटा विकास और बहू दीपा आए दिन उसके और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं तथा मारपीट करते हैं। आरोप है कि दोनों उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी भी देते रहते हैं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पुत्रवधू दीपा परिवार के सदस्यों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.