मिर्जापुर, मई 24 -- अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरा मीरपुर नहर किनारे शनिवार की शाम बेटी के घर साइकिल से जा रहे पिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजनों ने लू लगने से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अदलहाट के बघेड़ी खुर्द गांव निवासी 55 वर्षीय विनोद सिंह पटेल अपनी बेटी के घर एकली अहरौरा साइकिल से जा रहे थे। सेमरा मीरपुर नहर के पास कुछ देर के लिए आराम करने लगे। उसी दौरान उनकी मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और आस-पास के लोगों की मदद से पहचान कर उनके घरवालों को सूचना दी। यह भी पढ़ें- 50 वर्षीय दुकानदार की हीट वेव से मौत की आशंका मौके पर पहुंचे दामाद संदीप कुमार सिंह ने शव की पहचान अपने ससुर विनोद सिंह के रुप में की। परिजनों ने बताय...