अलीगढ़, मई 20 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। खैर थाना क्षेत्र के गांव जरारा में बेटी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बता दें कि गांव जरारा निवासी पूरन सिंह किसान हैं। उनकी बेटी शिवानी (21) के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध थे। वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। इसी खुन्नस में पूरन सिंह ने बेटी की हत्या कर शव को खेत में गड्ढेू में दफना दिया था। मंगलवार को पुलिस ने पूरन को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया था। यह भी पढ़ें- पिता ने बेटी की हत्याकर खेत में ही दफनाया शव, पड़ोसी से प्यार की खौफनाक सजा बुधवार को पुलिस ने आरोपी पिता पूरन को अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। वहीं,पैनल के...