बेटियों की शिक्षा को सशक्त समाज की नींव बताया
रुडकी, अप्रैल 7 -- झबरेड़ा। शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर पीएम श्री अटल उत्कृष्ट सरस्वती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। मंगलवार को कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अनुज कुमार, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार और प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने दीप जलाकर की। अभिभावक-शिक्षक संघ अध्यक्ष रामपाल ने सभी का स्वागत किया। प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने कहा कि बेटियों की शिक्षा एक सशक्त समाज की नींव है। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने छात्राओं को अनुशासन और कठिन परिश्रम का मंत्र देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रवेश उत्सव के दौरान नए प्रवेश लेने वाली छात्राओं को तिलक लगाकर और मुंह मीठा कर स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.