कौशाम्बी, मई 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के नया नगर प्रथम मोहल्ले में गुरुवार रात एक सूने मकान से ताला तोड़कर चोरों ने नकदी-गहने समेत करीब छह लाख रुपया कीमत का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को भोर में वापस लौटने पर हुई। उसकी तहरीर लेकर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी ने मुकदमा भी कायम कराने की बात कही है।नया नगर प्रथम मोहल्ला निवासी एकलाख अहमद ने बताया कि गुरुवार की शाम वह अपने मकान में ताला बंद करके परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने चले गए थे। शुक्रवार की भोर लौटकर आए तो घर का नजारा देख दंग रह गए। यह भी पढ़ें- लाखों की चोरी के मामले में मुकदमा कायम मुख्य द्वार समेत अंदर के कमरों का ताला टूटा हुआ था। आलमारी-बक्सों का ताला तोड़कर चोर सोने का मंगलसूत्र, चांदी की जूतियां, गले का हार, कान...