बेंगाबाद चौक पर हाई मास्ट लाइट नहीं रहने से लोग परेशान
गिरडीह, अप्रैल 6 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद चौक पर हाई मास्ट लाइट के अभाव में चौक की सुंदरता पर ग्रहण सा लग गया है। चौक पर विभिन्न राजनीतिक संगठनों द्वारा छोटी मोटी लाइट की व्यवस्था जरूर की गई है लेकिन एनएच पथ के चौराहे पर हाई मास्ट लाइट की कमी लोगों को खल रही है। एन एच पथ के निर्माण हुए लगभग 8 वर्ष बीतने को है लेकिन बेंगाबाद एन एच पथ पर हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था नहीं की गई है। बेंगाबाद चौक से मधुपुर, गिरिडीह, चतरो, मिर्जागंज, जमुआ, राजधनवार सहित कई अन्य मार्ग कटते हैं। इन चौराहों पर रोशनी के व्यापक इंतजाम नहीं है। जिससे चौक पर असर पड़ रहा है। शाम ढलने के बाद विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं चौक चौराहे पर लाइट जरूर टिमटमाने लगती है लेकिन राहगीरों की सुविधा के लिए चकाचौंध लाइट की यहां व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांडेय के झामुमो विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.