बुलंदशहर, अप्रैल 6 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में क्लीनिक संचालक की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। शव अनूपशहर रोड पर सड़क किनारे पड़ा मिला। शव के पास ही बाइक पड़ी थी। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।सोमवार शाम कोतवाली देहात क्षेत्र में अनूपशहर रोड से गुजर रहे राहगीरों ने गांव हजरतपुर के पास एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। शव के पास एक बाइक गिरी हुई थी। सड़क किनारे शव मिलने की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस और नई मंडी चौकी प्रभारी शिवम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के सिर और पेट पर गोली के निशान थे, जिससे साफ था कि हत्या बेहद करीब से गोली मारकर की गई है।पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। बाइक के नंबर को ट्रेस किया तो वह नगर के मोहल्ला रुकनसराय निवासी युवक के नाम पर पंजीकृत ...