बुजुर्ग ने बेटे-बहू पर दर्ज कराया प्रताड़ना का मुकदमा
प्रयागराज, मई 24 -- चांदपुर, सलोरी निवासी 78 वर्षीय ओम प्रकाश सिंह ने बेटे अनिल कुमार सिंह और बहू स्वाति सिंह पर प्रताड़ित करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना कर्नलगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। बुजुर्ग ने मामले की शिकायत एसडीएम सदर से भी की है। बुजुर्ग का आरोप है कि उनका बड़ा बेटा अनिल कुमार सिंह अपने परिवार के साथ मकान के भूतल पर रहता है और आए दिन उन्हें परेशान करता है। बाहर से लौटने पर मुख्य फाटक अंदर से बंद कर दिया जाता था। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने डबल लॉक का नया गेट लगवाना चाहा, लेकिन बेटे-बहू ने मजदूरों को धमकाकर भगा दिया। यह भी पढ़ें- बहू-बेटे ने बुजुर्ग मां को पीटा, घर से निकाला उनके साथ भी गालीगलौज की। फाटक लगाने के सामान की बोरी चोरी कर ली और दरवाजे की कुंडी व हुक हथौड़े से तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.