बीबीआईएस में महिलाओं को किया जागरूक
अमरोहा, अप्रैल 7 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस-5 अभियान के तहत मंगलवार को महिला सुरक्षा टीम ने ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। मंगलवार दोपहर स्थानीय अमरोहा मार्ग पर संचालित स्कूल परिसर में अभियान के दौरान एडीएम गरिमा सिंह, एएसपी अखिलेश भदौरिया व सीओ अंजली कटारिया ने क्षेत्रीय महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए। प्रबंधक राहुल अग्रवाल एवं राखी अग्रवाल ने भी महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संध्या गुप्ता एवं प्रधानाचार्या शैली गांधी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान स्कूल स्टाफ समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.