दुमका, मार्च 19 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत में मौजूद संथाल काटा पोखर में बुधवार को जल महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीडीओ समेत पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, जल सहिया समेत अन्य के द्वारा जल अर्पण किया गया। समारोह को संबोधन करते हुए बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा जल महोत्सव के उद्देश्य पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ ने जल संरक्षण के तहत जल संचयन, जल पुनः प्रयोग, जल की बर्बादी रोकने पर बल दिया गया। साथ जल संरक्षण को लेकर सभी गांव में जल संरक्षण पखवाड़ा आयोजन की बात कही गई। जल सहिया को जल की गुणवत्ता जांच के लिए जिला से किट उपलब्ध कराई गई है। किट के माध्यम से जल की गुणवत्ता जांच करते रहने की निर्देश जल सहिया की दी गई। जल जीवन मिशन में ब...