शामली, मई 23 -- शनिवार को शहर के बीएसएम स्कूल में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए मनोरंजक, रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय समर कैंप का विद्या मंदिर में समापनरोचक गेम्स का आयोजन कार्यक्रम में बच्चों एवं अभिभावकों के लिए विभिन्न रोचक गेम्स आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम का आनंद उठाया। इन गतिविधियों से अभिभावकों और बच्चों के बीच आपसी जुड़ाव भी मजबूत हुआ। विद्यालय में योग एवं टाई एंड डाई की विशेष प्रशिक्षण कक्षाओं का भी आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षण अध्यापक कार्तिक चौहान ने दिया। उन्होंने योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यासों की जानकारी देते हुए सभी को अभ्यास कराया। प...