मधेपुरा, मई 23 -- मधेपुरा निज संवाददाता भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने विस्तृत अधिसूचना जारी कर स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर (सीबीसीएस कोर्स) एग्जाम दिसंबर परीक्षा-2025, सेशन 2023-27 की सैद्धांतिक परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि, परीक्षा कार्यक्रम एवं परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है।इस बाबत बीएनएमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा ने बताया कि स्नातक फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा 25 मई से शुरू होगी एवं 3 जून 2026 को समाप्त होगी। परीक्षा विभाग से जारी परीक्षा कार्यक्रम में बताया गया है कि स्नातक सब्जेक्ट को चार ग्रुप्स में बांटा गया है। ग्रुप ए में हिस्ट्री, फिलॉसफी, एआईएच, एलएसडब्लू, इकनॉमिक्स एंड म्यूजिक को रखा गया है। ग्रुप बी में सोशियोलॉजी, रूरल इकनॉमिक्स, मैथिली, हिन्दी, संस्कृत, उर्दू एंड पर्शियन को रखा गया है।...