वाराणसी, अप्रैल 7 -- वाराणसी, हिटी। बीएचयू छात्रों ने सोमवार देर रात कुलपति आवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि भगवान दास छात्रावास के हॉस्टल में विश्वविद्यालय से निष्कासित छात्र भोजन करने पहुंचा था। इसी बीच वार्डेन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने उसके साथ पूर्व में रहने वाले छात्र का कमरा नंबर 90 बंद करा दिया। इसके कार्रवाई से छात्र आक्रोशित हो गए। उनका कहना था कि इस मामले में वर्तमान छात्र जिसका कमरा बंद कराया गया उसकी कोई गलती नहीं थी। जब पूर्व में निष्कासित छात्र उसके साथ रहता था, ऐसे में वर्तमान विद्यार्थी को दंड दिया जाना उचित नहीं है। उसे बाहर निकालकर कमरा बंद करने का भी कोई औचित्य नहीं है। वार्डेन ने ऐसा क्यों किया, समझ से परे है।आक्राशित छात्र देर रात तक वीसी आवास के बाहर डटे रहे और विरोध-प्रदर्शन करते रहे। उनकी मांग थ...