वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बीएचयू में सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश समन्वय बोर्ड का गठन कुलपति प्रो.अजित कुमार चतुर्वेदी की चेयरमैनशिप में किया गया है। रविवार को जारी अधिसूचना के आधार पर इस बोर्ड में चेयरमैन सहित कुल 13 सदस्य शामिल किए गए हैं।कला संकाय के प्रो. डीके ओझा को वाइस चेयरमैन तथा डिप्टी रजिस्ट्रार, एकेडमिक को बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया है। अन्य सदस्यों में विज्ञान संकाय के प्रो. योगेश आर्य, कृषि विज्ञान संकाय के प्रो. एके पाउल, शिक्षा संकाय की प्रो. रश्मि चौधुरी, वाणिज्य संकाय की प्रो. प्रियंका गिटे, संस्कृत विद्या धर्मविज्ञान संकाय के डॉ. संतोष कुमार पहाड़ी, विधि संकाय के डॉ. विवेक पाठक, दृश्यकला संकाय के डॉ. सुरेशचंद्र जांगड़ी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर...