बिहार में बीडीओ पर EOU का शिकंजा, दरभंगा- मधुबनी और सीतामढ़ी में रेड; 6 ठिकानों पर दबिश
दरभंगा, मई 27 -- आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम केवटी प्रखंड के बीडीओ चंद्र मोहन पासवान के अलग-अलग छह ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी की यह कार्रवाई बुधवार की सुबह करीब सात बजे से चल रही है। जानकारी के अनुसार ईओयू की टीम ने सभी ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। टीम के अधिकारी केवटी स्थित बीडीओ के कार्यालय और सरकारी आवास के अलावा बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित निजी आवास, मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड स्थित पैतृक आवास व सीतामढ़ी में एक ठिकाने पर छापेमारी कर रहे हैं। अधिकारी यहां विभिन्न संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। टीम के अधिकारी बैंक अकाउंट्स, जमीन के कागजात आदि खंगाल रहे हैं। इसके अलावा निवेश, आभूषण तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.