बिहार के कोसी नदी में 20 मजदूरों से भरी नाव डूबी, एनडीआरएफ ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
सुशील कुमार, जून 9 -- Supaul Boat Capsize News: बिहार के सुपौल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ सरायगढ़ प्रखंड के भपटियाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसी नदी की उपधारा में मजदूरों से भरी एक यात्री नाव अचानक अनियंत्रित होकर डूब गई। इस हादसे के समय नाव पर करीब 20 लोग सवार थे, जिनमें से स्थानीय गोताखोरों की मुस्तैदी के कारण 5 लोगों को तो सकुशल बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन बाकी के 15 लोग लापता बताए जा रहे थे। हालांकि, मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद सभी लोगों को बाहर निकाल लिया है। घटना सरायगढ़ थाना क्षेत्र के चिकनी गांव स्थित बनैनिया कोसी नदी घाट पर मंगलवार की सुबह करीब पौने नौ से नौ बजे के बीच हुई। इस भीषण हादसे के बाद से ही नदी घाट पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में कोहराम मच गया था।खेत में मूंग तोड़ने जा रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.