बिल्सी स्टैंड पर रोडवेज बसें नहीं रुकने से यात्रियों में रोष
बदायूं, मई 23 -- नगर के खैरी रोड पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा करीब सवा दो करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए रोडवेज बस स्टेशन का लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। बस स्टेशन बनने के बाद भी यहां से गुजरने वाली रोडवेज बसें नहीं रुक रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग घंटों बस स्टेशन पर बैठकर बसों का इंतजार करते रहते हैं, लेकिन बसें बिना रुके ही निकल जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक बस स्टेशन का निर्माण कराया था, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात व्यवस्था मिल सके। यह भी पढ़ें- साहब एसी कूलर की हवा ले रहे, बस अड्डे पर यात्री बिलबिला रहे लेकिन अभी तक बस स्टेशन का विधिवत लोकार्पण नहीं हो सका है और न ही यहां बसों का संचालन शुरू कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.