बिरला ओपन माइंड्स में लगा शिविर
दरभंगा, मई 24 -- दरभंगा। बिरला ओपन माइंड्स स्कूल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं आधार बायोमेट्रिक अपडेट शिविर आयोजित किया गया। विद्यालय की निदेशिका डॉ. सुषमा कुमारी ने इस शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में डेंटल, आई, ईएनटी एवं बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की जांच की गई। यह आयोजन पारस हॉस्पिटल के सहयोग से हुआ। विद्यालय की निदेशिका डॉ. सुषमा कुमारी ने बच्चों को जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी। वहीं, 5 से 17 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क आधार बायोमेट्रिक अपडेट सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.