बदायूं, मई 23 -- जिले के कादरचौक थाने के सामने बिना शटडाउन लिए बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइव तार जोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। नियमों की अनदेखी कर जान जोखिम में डालने की इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। कादरचौक निवासी एक प्राइवेट व्यक्ति कादरचौक थाने के ठीक सामने नियमों को ताक पर रखकर खंभे पर चढ़ा। उसने बिना पावर शटडाउन लिए चलते हुए बिजली के तारों को आपस में जोड़ना शुरू कर दिया। इस हरकत को देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में इसका वीडियो कैद कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली चलते हुए इस तरह काम करना न सिर्फ नियमों का सख्त उल्लंघन है, बल्कि इससे किसी बड़ी और जानलेवा दुर्घटना का अंदेशा भी बनी रहती है। आक्रोशित लोगों ने संबंधित अधिकारियों से इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेने और अनधिकृत रूप से काम करने वाले...