हजारीबाग, जून 25 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि नगर निगम प्रशासन ने हजारीबाग शहरी क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रहे लॉज और हॉस्टलों के खिलाफ कमर कस ली है। निगम ने बुधवार को एक विशेष अभियान चलाया। शहर के लगभग 30 लाज और हॉस्टलों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- छापेमारी में चार कोचिंग-लाइब्रेरी और एक लॉज सीलनिगम की चेतावनी नगर निगम प्रशासन ने विशेष अभियान के जरिए संचालकों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के अनुसार धर्मशाला, विवाह भवन, बैंक्वेट हॉल, होटल, हॉस्टल, लॉज निर्माण और अनुज्ञप्ति नियमावली 2013 के तहत शहर में संचालित सभी आवासीय और व्यावसायिक संस्थानों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। निगम ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन किसी भी...